तेलका (चंबा)। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत नडल के गांव डुगली में लापता महिला का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय निवासी निर्मला देवी खेत में आई बाढ़ में बह गई थी, जिसके बाद से परिजनों के साथ प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं। नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि अब बुधवार को पंचायत के वार्ड मेंबरों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पुन निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, महिला का सुराग न मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में गहरी चिंता बनी हुई है। संवाद