फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारी बारिश से चंबा–तीसा मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध, यातायात प्रभावित

Tue, 02 Sep 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लगातार हो रही बारिश ने चंबा–तीसा मुख्य मार्ग पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह भारी वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क मधुवाड़ घारे, गति घारे और चांजू नाले के समीप बंद है। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचें और अधिकतम सावधानी बरतें। लोक निर्माण विभाग की टीमें मलबा हटाने के लिए मौके पर जुट गई हैं और मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें