फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गरोला और रजेरा में नकल का कोई मामला नहीं

Sat, 16 Mar 2024 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरोला और रजेरा में नकल का कोई मामला नहीं
विज्ञापन

चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से गठित फ्लाइंग स्क्वायड ने परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला और उच्च पाठशाला रजेरा में टीम पहुंची। यहां परीक्षा केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी की भी जांच की गई। सभी कैमरे दुरुस्त पाए गए और सक्रिय दिखे। उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क की अगुवाई में टीम परीक्षा केंद्रों में पहुंची। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को इसी तरह व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न सामने आए। जानकारी के अनुसार शनिवार को बोर्ड कक्षा दसवीं का अंग्रेजी और जमा दो का हिंदी विषय की परीक्षा थी। बोर्ड के निर्देशानुसार गठित टीमें स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में तमाम व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें