फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन में 1500 रुपये के लिए दो हजार महिलाओं के आवेदन

Sat, 16 Mar 2024 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 1500 रुपये के लिए दो हजार महिलाओं के आवेदन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए जिले की महिलाएं पूरी कर रही हैं तमाम औपचारिकताएं
सरकार ने हाल ही में शुरू की है योजना, शर्ताें को पूरा करने वालों को मिलेगी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को लेकर जिले की महिलाओं में खासा उत्साह है। मात्र दो दिन के भीतर ही करीब एक हजार महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। पटवार कार्यालयों सहित तहसील कार्यालयों में प्रमाण पत्र बनाने के लिए महिलाओं की भीड़ साफ देखी जा रही है। महिलाएं सुबह से ही योजना के तहत तय मापदंडों को पूरा करने में जुट रही हैं। सरकार ने हाल ही में इस योजना को शुरू करने का एलान किया है। साथ ही फील्ड से आवेदन मांगे हैं। सरकार ने योजना के तहत शर्तें निर्धारित की हैं। इन्हें पूरा करने वाली महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। बहरहाल, जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में महिलाएं आवेदन करने पहुंच रही हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपये की राशि सम्मान निधि के तौर देने की घोषणा की थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस की सरकार बनी। सरकार अब अपनी घोषणाओं को पूरा कर रही है।
विज्ञापन

उधर, जिला कल्याण चमन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत दो दिन में एक हजार आवेदन पहुंचे हैं। सभी आवेदन सही पाए गए हैं। महिलाओं में योजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें