चंबा। पालमपुर के भवारना में हो रही राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के नौ मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। प्रतियोगिता में शुक्रवार से शुरू हुई, जो 14 दिसंबर होगी। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से विभिन्न वर्गों में 50 के करीब मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।
द्रौणा अकादमी चंबा के मुख्य कोच कमांडो देवेंद्र ने बताया कि राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 50 किलो ग्राम भारवर्ग में प्रमोद कुमार, 55 किलो ग्राम भारवर्ग में प्रीत, 60 किलो ग्राम भारवर्ग में गुरचरण, 65 किलो ग्राम भारवर्ग में जनकराज, 80 किलो ग्राम भारवर्ग में मनीष ठाकुर, 70 किलो ग्राम भारवर्ग में बहिंद्र, 75 किलो ग्राम भारवर्ग में कुलदीप सिंह, 85 किलो ग्राम भारवर्ग में देवेंद्र और 90 किलोग्राम भार वर्ग में धर्म सिंह भाग ले रहे हैं। शनिवार को इनके मुकाबले होंगे।