फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टीबी मरीजों का सहारा बनेंगे निक्षय मित्र

Mon, 29 Sep 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 399 नए निक्षय मित्रों को इस मुहिम से जोड़ा
विज्ञापन

जिले में 15 दिन के लिए चलाया गया विशेष स्वास्थ्य अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सशक्त नारी स्वस्थ परिवार अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 399 नए निक्षय मित्र बनाए हैं। जिन्होंने जिले में टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार में सहायता देने का संकल्प लिया है। इससे पहले 232 निक्षय मित्र थे, लेकिन अब यह संख्या 600 के पार हो गई है।
मौजूदा समय में जिले में 705 टीबी के मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सेंटर वेयर हाउस लिमिटेड ने इन मरीजों को एक साल तक मुफ्त पोषण किटे देने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में विभाग ने निक्षय मित्र बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया। यही कारण है कि सात दिन में 399 नए निक्षय मित्र जोड़े गए हैं। 15 दिवसीय अभियान समाप्त होने तक इसकी संख्या 500 के पार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशक्त नारी स्वस्थ परिवार अभियान के तहत जिले की हर महिला की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें कैंसर, बीपी, शुगर व कैंसर की बीमारी की स्क्रीनिंग की जा रही है। अभियान पूरा होने के बाद कितनी महिलाएं किस बीमारी से पीड़ित निकली, विभाग इस आंकड़े को सार्वजनिक करेगा। अब तक 40000 महिलाओं की स्क्रीनिंग हो चुकी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपिन ठाकुर ने बताया कि अभियान में काफी संख्या में नए निक्षय मित्र जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें