फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन घंटे बंद रहा एनएच, 21 ट्रांसफार्मर ठप, तीन पेयजल योजनाएं ठप

विज्ञापन
चंबा में भरमौर-पठानकोट मार्ग पर तड़ोली के पास पेड़ गिरने से बंद पड़ा मार्ग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर 5.08 सेंटीमीटर ताजा हिमपात और निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश अब कहर बरपाने लगी है। मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार सुबह पांच बजे भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल में भूस्खलन से ब्रेक लग गया। हाईवे को साढ़े छह बजे यातायात के लिए बहाल करवाया गया। इसके अलावा सुबह और दोपहर के समय ढकोग के पास चट्टान और मलबा गिरने से तीन घंटे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी रही जिसे दो जेसीबी की मदद से सुचारु करवाया गया। इसके अलावा अलवास-किलाड़ मार्ग, सलूणी-लंगेरा-किहार मार्ग, चंबा-चांजू मार्ग बहाल देरशाम तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए थे। मूसलाधार बारिश के चलते 21 बिजली के ट्रांसफार्मर जलने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग अपने बिजली उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों रजत कुमार, हेमराज, अमी चंद, अशोक कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन बिजली बिलों की अदायगी समय पर न होने पर बिजली काटने के आदेश तो पारित कर देता है लेकिन व्यवस्थाएं पटरी से उतर जाने पर प्रबंधन की ओर से खास इंतजाम नहीं हो पाते हैं। भरमौर-चंबा में तीन पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति बाधित पड़ी हुई है।
विज्ञापन


तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग चांजू नाले के समीप मंगलवार मध्यरात्रि भारी बारिश के कारण सड़क का 25 फीट का डंगा धंसने से यातायात के लिए बंद पड़ गया। इससे यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ीं। मार्ग बंद होने से चंबा और तीसा की ओर एक दर्जन सरकारी और निजी बसों समेत दर्जनों छोटे वाहन भी फंसे रहे। इससे सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की कतारें लग गईं। चांजू नाला में निर्माणाधीन पुल का कार्य चला हुआ है। वर्तमान समय में चांजू नाले में सड़क के विस्तारीकरण के लिए पहाड़ी को काटा गया है जिस कारण बारिश में भूस्खलन का क्रम बना रहता है। मार्ग बाधित होने से भंजराडू, सनवाल, बैरागढ़, चांजू, चरड़ा, भराड़ा आदि क्षेत्रों की बसें जिला मुख्यालय चंबा नहीं पहुंच पाईं। दोपहर 3:00 बजे के करीब चुराह उपमंडल के तहत आता नकरोड़-चांजू मार्ग नरेड़नाला के समीप भूस्खलन होने से बंद हो गया।
विज्ञापन


एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को सुचारु करने में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें