फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे को चकाचक करने की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे 154ए को चकाचक करने के लिए कदमताल शुरू हो गई है। जिला प्रशासन अनुमति के बाद एनएच प्राधिकरण मंडल चंबा ने कार्य एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है। कार्य एजेंसियां मैटेरियल की उपलब्धता के आधार पर कार्य शुरू करेंगी। प्राथमिकता रिटेनिंग वॉल, नालियों व सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने की रहेगी। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से एक योजना भी तैयार कर ली है। वहीं, दूसरी ओर कोविड-19 के तहत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नॉर्म को भी कार्य एजेंसियों को फॉलो करना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले एनएच प्राधिकरण मंडल चंबा द्वारा बालू से बग्गा, बालू से बनीखेत तक मार्ग को चकाचक करने को लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिसमें हाईवे पर किए जाने वाले कार्यों को ब्योरा दिया गया था। बहरहाल, जिला प्रशासन की ओर से एनएच प्राधिकरण मंडल चंबा को अनुमति पत्र जारी कर दिया है। जिसके आधार पर अब जल्द ही एनएच का मरम्मत कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते लॉकडाउन जारी है। ऐसे में एनएच पर जो भी कार्य होगा, यातायात की वजह से ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। वर्तमान में अनुमति प्राप्त व रोजमर्रा का सामान लाने वाले वाहनों की ही आवाजाही जारी है। ऐसे में एनएच का मरम्मत कार्य तेजी से भी होगा। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। एनएच प्राधिकरण मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता राजिंद्र शेखड़ी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मिल गई है। कहा कि एनएच पर कार्य मैटेरियल की उपलब्धता के आधार पर होगा। मैटेरियल की कमी को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें