फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रहेगी चौक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नए साल पर पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार पूरी तरह से तैयार है। देश विदेश से आने वाले सैलानियों और लोगों की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसको लेकर दोनों जगह अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में पर्यटकों की आमद को देखते हुए 52 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। हालांकि, पुलिस थाने और चौकी में तैनात एसएचओ के अलावा अन्य स्टाफ पहले की भांति ही अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
पुलिस विभाग ने पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में नववर्ष के आगमन का जश्न मनाने के लिए पहुंचें बाहरी राज्यों के पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उचित कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

नए साल के लिए होटल हुए पैक
डलहौजी और खज्जियार में नववर्ष की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए होटल व्यवसायिओं और सरकारी होटलों में कई प्रकार की मनोरंजन गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डलहौजी और खज्जियार के आधे से अधिक होटल अभी से ही पैक हो गए हैं।
ऐसे में नववर्ष की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए हजारों पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। बहरहाल, डलहौजी, खज्जियार, जोत और चंबा में वाहनों की बढ़ी संख्या के चलते बार-बार जाम लगने और वाहन चालकों को वाहनों को पार्क करने की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
नववर्ष के जश्न को लेकर पुलिस विभाग ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक प्लान के तहत यातायात की समस्या उत्पन्न होने वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे जाम की समस्या न हो।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डलहौजी में अतिरिक्त 40 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है जबकि पर्यटन नगरी खज्जियार पुलिस चौकी में तैनात स्टाफ के अलावा 12 पुलिस जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में पहुंचने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
इसके तहत डलहौजी थाना में तैनात जवानों के अलावा 40 अतिरिक्त जवानों और खज्जियार पुलिस चौकी में तैनात जवानों के अलावा 12 अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें