फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में नए साल और क्रिसमस को चमक सकता है पर्यटन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में नए साल और क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। निजी होटल मालिक सैलानियों को आकर्षित करने के विशेष पैकेज तैयार करने में जुट गए हैं। इसके आधार पर सैलानियों को होटलों में नए साल और क्रिसमस पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, क्रिसमस को लेकर होटलों में बुकिंग करवाने वालों के फोन आना शुरू हो गए हैं। पर्यटन कारोबारी इसी उम्मीद में हैं कि क्रिसमस से पहले डलहौजी में बर्फबारी हो जाए। क्योंकि व्हाइट क्रिसमस को मनाने के लिए सैलानी काफी संख्या में डलहौजी पहुंचते हैं। इसलिए हर कोई कारोबारी यही उम्मीद लगाए बैठा है कि शायद क्रिसमस से पहले बर्फबारी हो जाए।
निजी होटल एसोसिएशन डलहौजी के उपाध्यक्ष करण मोंगा ने बताया कि सर्दियां शुरू होते ही डलहौजी में पर्यटन सीजन भी ठप हो गया है। मौजूदा समय में होटल खाली चल रहे हैं। मालिकों को अपने स्टाफ की तनख्वाह निकालना मुश्किल हो रहा है, लेकिन नए साल और क्रिसमस में यहां पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। हर साल सैकड़ों की संख्या में सैलानी नया साल और क्रिसमस मनाने डलहौजी का रुख करते हैं। तो ऐसे में कारोबारियों की नजर अब नए साल और क्रिसमस पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि सैलानियों को रिझाने के लिए होटल मालिक अपने-अपने पैकेज तैयार कर रहे हैं। इसमें डीजे नाइट और कैंप फायर के साथ अन्य सुविधाएं सैलानियों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें