फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में नहीं बन पाया प्रंघाला नाले में नया पुल

विज्ञापन
भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले पर बनाया जा रहा नया पुल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले पर चार साल में पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुुओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रंघाला से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन

इस कारण श्रद्धालु वहां से या तो पैदल जा रहे हैं या टैक्सी करके हड़सर तक का सफर तय कर रहे हैं। वर्ष 2018 में प्रंघाला नाले में बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके स्थान पर नया पुल बनाया जाना था। इसको लेकर ठेकेदार को पुल बनाने का जिम्मा सौंपा गया था लेकिन पुल का कार्य इतनी धीमी गति से किया गया कि चार वर्ष पूरे होने के बावजूद यह कार्य अधूरा पड़ा है। पिछले दो साल तक कोरोना संक्रमण के कारण मणिमहेश यात्रा नहीं हो पाई। इस कार्यकाल में कोरोना कर्फ्यू भी रहा। ठेकेदार चाहता तो उस समयावधि में तीव्र गति से निर्माण कार्य चला सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
हंसराज, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह, पृथी चंद और टेक चंद ने बताया कि कुगति, हड़सर और प्रंघाला पंचायत के लोगों को तहसील मुख्यालय में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पुल का निर्माण शीघ्र करवाया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि नया पुल का काम जोरों पर चला हुआ है। 25 अगस्त तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें