फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के दुर्गम इलाकों में मजबूत होगा नेटवर्क, 125 4जी टॉवर लगेंगे

Fri, 05 Apr 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के दुर्गम इलाकों में मजबूत होगा नेटवर्क, 125 4जी टॉवर लगेंगे
विज्ञापन

केंद्र सरकार की है योजना, अभी तक 77 टॉवर स्थापित करने का काम किया जा चुका है पूरा
एडीएम की अध्यक्षता में चंबा में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों की हो चुकी है बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आकांक्षी जिलाें की सूची में शुमार चंबा के दुर्गम क्षेत्राें में हाई स्पीड इंटरनेट और बेहतर कॉलिंग की व्यवस्था होगी। भारत सरकार के टेलीकॉम विभाग की ओर से जिले के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में 125 टॉवर स्थापित किए जाएंगे। इन टॉवरों के स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को 4जी की स्पीड से इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ऐसे में ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को सिग्नल संबंधित समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे इस प्रयास का मकसद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सिग्नल उपलब्ध करवाना है, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोगाें को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से टेलीकॉम विभाग को जिले में 125 4जी टॉवर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है। वर्तमान की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 77 टॉवरों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन टॉवरों को जल्द विभाग की ओर से कार्यान्वित किया जाएगा। हाल ही में इस मामले को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम विभाग के अफसरों की जिला मुख्यालय में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम चंबा राहुल चौहान ने की। अधिकारियों ने इस परियोजना के तहत हुई प्रगति रिपोर्ट को एडीएम के सम्मुख रखा और आगामी रणनीति बारे भी अवगत करवाया है। गौरतलब है कि जिला चंबा के पांगी, भरमौर, तीसा, सलूणी, जोत, कुट, होली, खुंडी सहित बड़ी जुम्हार के कुछेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सिग्नल की समस्या है। करीब दो साल पहले जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में केंद्र सरकार को अवगत करवाया गया था। इसके बाद टॉवर लगाने पर चर्चा हुई। बहरहाल, अब यह कार्य काफी तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा, देश दुनिया से जुड़े रहेंगे
दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस सुविधा का काफी लाभ मिलेगा। एक तरफ जहां वे शिक्षा से संबंधित सामग्री को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। साथ ही देश दुनिया में हो रहे कार्याें, उपलब्धियों की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। इससे उनका ज्ञानवर्धन होगा।
विज्ञापन


एडीएम चंबा राहुल चौहान ने बताया कि इस मामले को लेकर एक बैठक हुई है। इसमें अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट रखी। कहा कि जिले के दुर्गम इलाकों में 125 4जी टॉवर स्थापित होने हैं। इनमें 77 का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार की यह परियोजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें