फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी अस्पताल में नहीं हो रहे एक्सरे, न अल्ट्रासाउंड

Tue, 10 Dec 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चुवाड़ी अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे  मशीन। संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में हालात ऐसे हैं कि यहां न तो मरीजों को एक्सरे और न अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है। ऐसे में मरीज 300 रुपये खर्च कर बाहर से एक्सरे करवा रहे हैं तो वहीं वे नूरपुर और पठानकोट में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल में पिछले चार महीने से एक्सरे की मशीन खराब पड़ी है। उधर, चुवाड़ी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन तो है लेकिन, उसे चलाने के लिए कोई तैनात नहीं है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों की मानें तो 30 साल से यही एक्सरे मशीन है, जो कि, अब चार महीने से धूल हांफ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजीव कुमार, मनजीत कुमार, अनिल राणा, रूबी शर्मा, रोहित और कुशल कुमार का कहना है कि पहले से ही अल्ट्रासांउड के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, अब एक्सरे के लिए भी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। चुवाड़ी से नूरपुर के लिए 30 किलोमीटर और पठानकोट के लिए 56 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से गुहार लगाई है कि जल्द चुवाड़ी में नई एक्स-रे मशीन लगाई जाए और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी जल्द शुरू की जाए ताकि लोगों को बाहरी अस्पतालों में न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें