फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-कांगड़ा जिला के एनसीसी कैडेट्स चेही में साधेंगे निशाना

Sun, 31 May 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आरंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एनसीसी कैडेट्स बनीखेत के चेली कॉलोनी में निशाना साधते नजर आएंगे। 9 एचपी एनसीसी बटालियन की ओर से बनीखेत की चेली कॉलोनी में 31 मई से 9 जून तक 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।
शिविर में चंबा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के 16 स्कूलों और एक कॉलेज के लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा, बगदार, चकलू, जवाली, रेहन, भरमौर, हिमगिरी, गानोह, चुवाड़ी, इंदौरा, बैरागढ़ फतेहपुर, सिहुंता के कैडेट्स शामिल हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, मैदानी अभ्यास, टीम वर्क, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी क्लर्क समीर राणा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कैडेट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। कैंप का संचालन कर्नल जेएस कौशल के मार्गदर्शन में हो रहा है। एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें