फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनसीसी कैडेटों ने सीखा हथियार चलाना और मैप रीडिंग करना

Sat, 13 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कैंप के दौरान हथियार चलाने के प्रशिक्षण लेते कैडेट्स
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शनिवार का दिन कैडेट्स के लिए बेहद रोमांचक और ज्ञानवर्धक रहा।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कैडेट्स को हथियारों के संचालन एवं रखरखाव के साथ-साथ मैप रीडिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।
कैंप कमांडेंट कर्नल जेएस कौशल के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के हथियारों की कार्यप्रणाली, उनकी देखभाल तथा सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें नक्शे पढ़ने, दिशा निर्धारण तथा क्षेत्र की पहचान करने की तकनीकों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को बताया कि सैन्य प्रशिक्षण में मैप रीडिंग का विशेष महत्व है क्योंकि इसके माध्यम से किसी भी क्षेत्र की सही जानकारी प्राप्त कर लक्ष्य तक पहुंचना आसान होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई जानकारियां हासिल कीं। शिविर प्रशासन के अनुसार आगामी दिनों में भी कैडेट्स को विभिन्न सैन्य एवं नेतृत्व विकास गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें