कर्नल जेएस कौशल और कॉलेज के प्राचार्य ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्थानीय कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स रैंक सेरेमनी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर 9 एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी कर्नल जेएस कौशल और प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने की।
कार्यक्रम संचालन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. केवल कृष्ण ने किया। इस मौके पर कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के आधार पर विभिन्न रैंक दिए। सीनियर अंडर ऑफिसर के तौर पर तेज सिंह, अंडर ऑफिसर अर्जुन सिंह एवं कनिका देवी, क्वार्टर मास्टर सार्जेंट ध्रुव, सार्जेंट गौतम बरदानी, चुनी लाल, पविंदर, रोहित कालिया, नीलम, तकनीकी ऑपरेटर मोनिका कुमारी, सीपीएल रीता कुमारी, कविता, चांदनी, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार और राशिका कुमारी और एलसीपीएल पुष्पा, अंजली, रितिका, ममता देवी, कशिश, मुस्कान और कविता ठाकुर को चुना गया। इस कार्यक्रम में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लगभग 70 कैडेट्स तथा पास-आउट वरिष्ठ कैडेट्स ने भी भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि यह रैंक केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का प्रतीक हैं।