फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नवरात्र का आगाज, बाजार से त्योहारों वाली रौनक गायब

Sun, 11 Oct 2026 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और ठंड ने रोकी ग्राहकों की राह, दुकानदार करते रहे इंतजार
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन फीका रहा कारोबार, मौसम खुलने की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नवरात्र शुरू हो गए, लेकिन बाजार में त्योहारों जैसी चहल-पहल नजर नहीं आई। रविवार को बारिश और ठंड ने खरीदारी की रफ्तार थाम दी। आमतौर पर नवरात्र के पहले दिन ग्राहकों से गुलजार रहने वाली दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बाजार में इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी सामान खरीदने पहुंचे, जबकि दुकानदार ग्राहकों की राह ताकते रहे।
सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के साथ ठंड बढ़ने से लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। इसका सीधा असर बाजार की रौनक और कारोबार पर दिखा। त्योहार के आगमन पर दुकानदारों को ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ बाजारों में भी खरीदारी का माहौल रहता है। लोग पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान लेने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार खराब मौसम के चलते बाजार में वैसी हलचल नहीं दिखी। दुकानों के बाहर भी ग्राहकों की भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन

अब व्यापारियों की निगाहें आगामी दिनों के मौसम पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि बारिश थमने और मौसम साफ होने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और नवरात्र के शेष दिनों में कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें