फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गणित में नवीन का मॉडल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में आयोजित शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी प्रतियोगिता में गणित विषय में नवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिंदी भाषा में रिनु, विज्ञान में अलका, अंग्रेजी में रोहिणी, सामाजिक अध्ययन में नैंसी और इनोवेटिव में अर्पिता प्रथम स्थान पर रही। सभी विषयों में गणित का जादू प्रथम स्थान, चंद्रयान द्वितीय स्थान, जनसंख्या वृद्धि के मॉडल तृतीय स्थान पर रहे। जिला परियोजना अधिकारी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। टीचर एजुकेशन एसोसिएशन के जिला समन्वयक डॉ. राशि जंदरोटिया ने बताया कि प्रदर्शनी में संस्थान के प्राध्यापकों में नम्रता शर्मा, अरविंद ठाकुर, ओंकार वर्मा, सफीना शेख, संजीव गुप्ता, सुनीता ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर और टेकचंद ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें