फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भनौता के नवीन पंजाब में दिखाएंगे हुनर

Mon, 15 Dec 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत भनौता का मास्टर नवीन अपनी आवाज का जादू वॉयस ऑफ पंजाब टीवी शो में बिखेरेंगे। मास्टर नवीन ने वॉयस ऑफ पंजाब के लिए पंजाब के पठानकोट में ऑडिशन दिया है। सुरीली आवाज के धनी नवीन ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और जजों का दिल मोह लिया। इसके बल उनका प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता का पहला राउंड चंडीगढ़ में मोहाली के खरड़ में होगा। नवीन बताते है कि संगीत के लिए सबसे बड़ी प्ररेणा और सहयोग उन्हें अपने माता-पिता और बड़े भाई से मिला है। नवीन के पिता पेशे से परिवहन निगम बतौर चालक और माता गृहिणी है। बड़ा भाई भी निजी बस चालक है। वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें