फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-भरमौर एनएच के दूसरे चरण को केंद्र की मंजूरी

Sat, 04 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो,चंबा।
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट-भरमौर एनएच निर्माण के दूसरे चरण की स्वीकृति नेशनल हाइवे अथॉरिटी को मिल गई है। इसके चलते चंबा के बालू से बग्गा सड़क को डबल लेन करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगा दिए जाएंगे। एनएच अथॉरिटी ने बाकायदा राजस्व विभाग को जमीन की निशानदेही करके स्थिति साफ करने की बात कही है। ऐसे में बालू से बग्गा तक सड़क के दोनों ओर बसे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बालू, माई का बाग, जुलाकड़ी, हरदासपुरा, मुगला, करियां, राख कुछेक ऐसे क्षेत्र हैं। जहां पर सड़क के दोनों ओर अच्छी खासी आबादी गुजर बसर कर रही है। यहां पर कई व्यावसायिक केंद्र चल रहे हैं। निशानदेही हो जाने के बाद एनएच अथॉरिटी डिफाल्टर लोगों को नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने को कहेगी। इसके चलते चंबा-भरमौर मार्ग पर बालू से लेकर बग्गा तक मुख्य सड़क के दोनों ओर बसे लोगों को वहां से हटाया जाएगा। यह तय हो चुका है कि एनएच का स्वरूप नहीं बदलेगा और यह मूल सड़क मार्ग से होकर ही गुजरेगा। हालांकि एनएच और प्रशासन की यह कार्रवाई दस्तावेजों में सीमित है। लेकिन, जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

एनएच निर्माण से विकास को मिलेगी तेजी : एसडीओ
एनएच अथॉरिटी चंबा के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि एनएच का निर्माण निर्धारित सर्वे के तहत ही होगा। इसके बनने से चंबा में विकास की रफ्तार तेज होगी। लिहाजा लोगों को समाज कल्याण की भावना से इस कार्य को पूरा करने में सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें