फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रास्ते पर अतिक्रमण करने वालों पर चला नप का डंडा

Wed, 05 Apr 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चौगान नंबर तीन के पास दुकानदारों द्वारा लगाई गई तिरपाल को हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।स
विज्ञापन
चंबा। चौगान नंबर-3 के रास्ते में अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद का डंडा चल निकला है। बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष और नप के कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों का सड़क से सामान और बिछाई गई तिरपालों को हटवाया। नगर परिषद ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि दोबारा सड़क पर दोबारा सामान सजा हुआ दिखाई दिया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी दुकानदारों की रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौगान नंबर तीन के रास्ते से होकर शहर में किसी की भी मृत्यु पर शव को इसी रास्ते लेकर जाया जाता है। बावजूद इसके उक्त चौगान के रास्ते में अक्सर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने संबंधी कई शिकायतें नगर परिषद चंबा के पास पहुंचती रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार नप चंबा पर इन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई न किए जाने की भी बातें उठी हैं। नप ने कई बार इन दुकानदारों को अपनी दुकानों तक सीमित रहने के बारे में निर्देश जारी किए। बावजूद इसके हर मर्तबा उन्होंने इन आदेशों को हल्के में ही लिया। इसी के चलते बुधवार को नप अध्यक्ष की अगुवाई में नप कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंच उन्हें सख्त हिदायत दी।
नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि दुकानदारों की ओर से सड़क पर अतिक्रमण करने संबंधी कई शिकायतें उनके पास पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नप की ओर से दुकानदारों को दुकानों तक सीमित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें