फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंडर-23 महिला टी-टवेंटी टीम की नैंसी शर्मा चुनी कप्तान

Sun, 23 Nov 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंडर-23 महिला टी-टवेंटी हिमाचल क्रिकेट टीम का कप्तान नैंसी शर्मा चुना गया है। अब हिमाचल की टीम नैंसी शर्मा की अगुवाई में विभिन्न मैचों में शानदार प्रदर्शन करेगी। हिमाचल टीम का कप्तान बनने की खबर के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि न सिर्फ नैंसी के परिवार और गांव के लिए बल्कि पूरे चंबा और हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कठिन मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले टूर्नामेंट में नैंसी टीम का नेतृत्व करेगी। महिला क्रिकेटर नैंसी शर्मा जनजातीय क्षेत्र भरमौर के छतराड़ी की रहने वाली है। उनकी कप्तानी में एचपीसीए अंडर-23 महिला टीम चंडीगढ़ में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और दिल्ली की टीमों के साथ क्रिकेट मैच खेलेगी। नैंसी के पिता आशीष शर्मा अंब में वेटरनरी फार्मासिस्ट व माता निम्मो देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें