फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरोड़ में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
नकरोड़ में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग से उठती आग की लपटों को देखते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत नकरोड़ बाजार में एक हाईवेयर की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में 12 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पेश आई। दुकान में आग लगती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन

साथ ही अग्निशमन केंद्र भंजराड़ू़ को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह दुकान हनीफ मोम्मद पुत्र ग्राम रसूल निवासी गडफरी डाकघर नकरोड़ा तहसील चुराह चंबा की थी। यहां दोपहर बाद अचानक किसी कारणवश आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। दुकान में आग लगती देख बाजार में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए। इसके साथ ही अग्निशमन केंद्र को सूचित किया। इसके बाद भंजराड़ू़ से फायर स्टेशन की टीम पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। टीम ने करीब 20 लाख रुपये की संपति को बचाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

फायर चौकी प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके की ओर रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि बीस लाख रुपये की संपत्ति बचाने में टीम कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें