फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जेवलिन थ्रो में नेक, 100 मीटर दौड़ में वरुण अव्वल

Wed, 20 Mar 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवलिन थ्रो में नेक, 100 मीटर दौड़ में वरुण अव्वल
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबले
400 मीटर की दौड़ में आईटीआई चंबा के कार्तिक ठाकुर ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 17वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन जेवलिन थ्रो में बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के नेक सिंह प्रथम, बट्ट आईटीआई खुशनगरी के प्रकाश चौहान द्वितीय स्थान रहे। 100 मीटर दौड़ में आईटीआई चंबा के वरुण प्रथम, आईटीआई गरनोटा के मंजीत द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आईटीआई चंबा के वरुण प्रथम, आईटीआई गरनोटा के निशांत द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में आईटीआई चंबा के कार्तिक ठाकुर पहले, आईटीआई लचोड़ी के बुद्धि प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आईटीआई लचोड़ी के नरेश कुमार प्रथम, आईटीआई गरनोटा के मोहित कपूर द्वितीय रहे। 1500 मीटर की दौड़ में गुरु तेग बहादुर बालू के मोहम्मद आरिफ प्रथम और अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो मैच में आईटीआई लचोड़ी की टीम अपने पूल में विजयी रही। आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी कमल ठाकुर और हितेंद्र जसरोटिया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 9 आईटीआई में गरनोटा, लचोड़ी, चंबा, भरमौर, छतराड़ी, कोटी, खुशनगरी, बौंखरी मोड़ और गुरु तेग बहादुर आईटीआई के 400 पुरुष प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें