फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टा के साथ बनीखेत और अमृतसर निवासी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा के साथ बनीखेत और अमृतसर निवासी गिरफ्तार
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। पुलिस ने गश्त के दौरान लाहड़ नामक स्थान पर एक मारुति कार में सवार बनीखेत और अमृतसर के व्यक्तियों से 5.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इनकी पहचान आकाश कुमार वार्ड नं-4 धोबी मोहल्ला बनीखेत और बंटी निवासी मोहल्ला रामबाग जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात को पुलिस टीम गश्त पर थी। लाहड़ नामक स्थान पर सामने से आ रही मारुति कार को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 5.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें