चंबा के नगोड़ी में छिंज मेले के दौरान दमखम दिखाते पहलवान।स्त्रोत:संवाद
चंबा। लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर पवित्र झंडा लेकर नगोड़ी दंगल कमेटी के पदाधिकारी दंगल मैदान पहुंचे। यहां झंडा जमीन में गाड़कर दंगल प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
दंगल प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों समेत बाहरी राज्यों हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दंगल के शुभारंभ पर पूर्व जिला परिषद राज सिंह ठाकुर मुख्यातिथि थे।
दंगल मेला कमेटी प्रधान पम्मी ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारियों मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने नगोड़ी दंगल कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रुपय प्रदान किए। इस मौके पर मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों समेत नगोड़ी समेत आस-पास के गांवों से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद