फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल

Tue, 12 Jan 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड सलूणी की 43 पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य वीरवार को बीडीओ कार्यालय में शपथ ग्रहण करेंगे। बीडीओ सलूणी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शपथ के बाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा।
विज्ञापन



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पसंद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की पुरजोर कोशिश करेंगी। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस की ओर से कमल ठाकुर व भाजपा की ओर से बिंदिया ठाकुर के बीच में मुकाबला होगा। जबकि अध्यक्ष पद आरक्षित होने के कारण डियूर से कनेश कुमार और महिंद्र कुमार के बीच में मुकाबला होगा। दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं।


कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि विधायिका आशा कुमारी के आदेश अनुसार ही बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। वहीं भाजपा के जिला सचिव मदन ठाकुर ने बताया कि इस बार भाजपा समर्थित ज्यादा उम्मीदवार चुन कर आये हैं। इसलिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की दावेदारी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें