फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में तय नहीं हो पाई जिलापरिषद अध्यक्ष की ताजपोशी

Tue, 19 Jan 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलापरिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी वाली पहली बैठक चंबा में राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ़ गई। दोपहर तक दोनों ही राजनीतिक दलों के सदस्य बैठक के लिए निर्धारित स्थल पर नहीं पहुंचे और आखिर में उपायुक्त ने बैठक को स्थगित कर दिया। मंगलवार को रखी गई इस बैठक में 18 सदस्यों में से 12 का पहुंचना जरूरी था लेकिन दोनों ही राजनीतिक दलों के पास खुद के 12 सदस्य न होने की वजह से किसी ने भी बैठक के लिए निर्धारित स्थल तक जाने का जोखिम नहीं उठाया।
विज्ञापन


अब जिलापरिषद की आगामी बैठक 23 जनवरी को तय की गई है और इस दिन कोरम पूरा करने के लिए नौ सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य है। ऐसे में अब 23 जनवरी को ही जिलापरिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम तय होने की उम्मीद बंध गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को अब इसी दिन अपना बहुमत साबित करना होगा।

 उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी ने जिलापरिषद की बैठक रद्द होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय तक कोई भी जिलापरिषद सदस्य सदन में नहीं पहुंचा। इसके बाद इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगली बैठक 23 जनवरी को होगी और उसमें नौ सदस्यों की उपस्थिति में कोरम पूरा माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें