फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गृहकर को लेकर वेलफेयर एसोसिएशन में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त के जरिये मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से गृह कर में की गई वृद्धि का चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने विरोधस्वरूप सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। साथ ही सदर विधायक, उपायुक्त और नगर परिषद अध्यक्ष को भी ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन ने नगर परिषद चंबा की ओर से चौगान नंबर-तीन को पार्किंग से मुक्त करवाने की सराहना की। साथ ही नगर परिषद से आग्रह किया है कि इसे भी हरा-भरा किया जाए। साथ ही आसपास लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों से भी इसे मुक्त करने की मांग उठाई गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कार्यालय के बाहर लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों के कारण अक्सर यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा इन रेहड़ियों-फड़ियों को यहां से हटाया जाए जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश न आएं। एसोसिएशन ने शहर से अवैध रेहड़ी-फड़ियों को हटाने की मांग भी नप चंबा से की है। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक होटल इरावती चंबा में एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुरेश कश्मीरी, चैनलाल शर्मा, धर्मपाल, मदन कुमार, सत्यावेद, मनोहर लाल, विश्वानाथ, पीएल ठाकुर, निक्कू राम, डीके मेहता, बलदेव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें