फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिघाई विद्यालय का खेल मैदान बना डंपिंग साइट

Tue, 24 Jan 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिघाई के खेल मैदान में फेंका गया मलबा विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दो वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के बाद निकलने वाला मलबा विद्यालय के खेल मैदान में फेंका गया है। पानी के नल और शौचालय का आधा हिस्सा दब चुका है। अभिभावकों ने लोक निर्माण विभाग से प्राथमिकता के आधार पर खेल मैदान के पास से मलबे को हटाने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों संजय कुमार, कमलेश कुमार, राज कुमार, भुवनेश कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व दिघाई से भेड़ोग गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। ठेकेदार ने खेल मैदान में ही मलबे के ढेर लगा दिए। ठेकेदार ने कार्य पूर्ण होने पर मलबे को यहां से हटाने का आश्वासन स्कूल प्रबंधन समिति को दिया था। इसके बावजूद अब तक मलबा नहीं हटाया जा सका है। विद्यार्थियों को खेलने में परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें