फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुलाला और शौल में 18 दिन बाद बिजली बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

Tue, 24 Jan 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल की बौदेड़ी पंंचायत के कुलाला और शौल गांव में 18 दिन बाद बिजली सप्लाई बहाल हो गई है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। 18 दिन बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के चलते बौंदेड़ी पंचायत के कुलाला और शौल गांव में ट्रांसफार्मर जल गया था। गांव अंधेरे में डूब गए थे। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, गृहणियों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ठंड में ठिठुरने को विवश थे। मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। ग्रामीणों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए मीलों का सफर तय कर करना पड़ रहा था। बिजली सप्लाई सुचारू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों राकेश कुमार, दुनी चंद, हेमराज, किशन चंद जगदीश कुमार, मनसा राम और मनोज कुमार ने बताया कि 18 बाद गांव में बिजली सप्लाई सुचारू हो पाई है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिवान चंद ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर की जगह पर नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें