फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-साहो मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने का कार्य किया शुरू

Tue, 24 Jan 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चालक अब बिना किसी भय के अपने वाहन दौड़ा सकेंंगे। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा ने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों का चयन कर स्टील के क्रैश बैरियर लगाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली माता मंदिर के पास, सराहण-भाला, पनैला-लैरा, कुम्हारका-उटीप, चंबा-जम्मुहार मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से दुर्घटना संभावित जगहों और ब्लैक स्पॉट को चयनित कर स्टील के क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली माता मंदिर के पास पहले भी कई बार वाहन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों की मांग को देखते हुए इस स्थान पर स्टील के कैश बैरियर लगाए जा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें