फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोनिका ने लिखा सबसे शानदार निबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में निबंध योजना, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चंबा के 11 खंडों के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला लेसुई की नौवीं कक्षा की छात्रा मोनिका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला की आस्था कटोच द्वितीय और आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा प्रांजल मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा निशा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी के छात्र राहुल ठाकुर द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा की छात्रा दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्ररेणा व पल्लवी प्रथम, सिहुंता के शुभम ठाकुर और आदर्श धीमान द्वितीय और राहुल और मोहम्मद असजिद ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यार्थियों केे साथ विभिन्न खंडों के 18 अध्यापक व अध्यापिकाओं समेत उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें