फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीजल पर बढ़ाया वैट वापस ले कांग्रेस सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार ने आते ही डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर वैट लगा कर प्रदेश वासियों को मंहगाई का तोहफा दिया है। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने प्रेस बयान जारी कर यह बात कही। कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा भी बढ़ेगा। इससे उपभोक्ताओं परखुदरा महंगाई की चोट पड़ेगी। कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से निजी बस आपरेटरों ने भी बस किराया वृद्धि की मांग उठा दी है जबकि प्रदेश में बस भाड़ा पहले ही कई प्रदेशों से अधिक है। बलदेव राज सूद ने कहा कि चुनावों से पहले कांग्रेस के नेता महंगाई के विरोध में गत सरकार का पुरजोर विरोध करते रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जगह-जगह बढ़ती महंगाई की बात उठा रहे हैं। कहा कि उन्हें चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में तो महंगाई पर रोक लगाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से डीजल पर बढ़ाए गए वैट को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें