फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रेग्रां के जंगल में विचरण करता दिखा कस्तूरी मृग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेग्रां के जंगल में विचरण करता दिखा कस्तूरी मृग
विज्ञापन

गश्त के दौरान वन मित्र ने मोबाइल से बनाई वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र के जंगलों में अब दुर्लभ वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को किलाड़ वन परिक्षेत्र में कार्यरत वन मित्र जगदीश कुमार ने जंगल में गश्त के दौरान एक दुर्लभ कस्तूरी मृग को विचरण करते हुए देखा। उन्होंने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली। साथ ही इसके बारे में अपने उच्चाधिकारी को भी अवगत करवा दिया। यह प्रजाति दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर है। इसके चलते इसे दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे पहले भी पांगी के सेचू नाला में कस्तूरी मृग होने के प्रमाण मिल चुके हैं। अब वन बीट प्रेग्रां के जंगलों में इस प्रजाति के फलने-फूलने के प्रमाण मिले हैं। वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने बताया कि वन मित्र ने जंगल में विचरण करते कस्तूरी मृग की वीडियो बनाई है। जहां पर इस दुर्लभ वन्य प्राणी को देखा गया है, वहां गश्त बढ़ा दी है जिससे कोई भी शिकारी इस दुर्लभ प्राणी का शिकार न कर सके। इसके लिए स्टाफ को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें