फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाने में हिचकिचा रही नगर परिषद

Mon, 08 Jan 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स अभी तक नहीं हटाए गए हैं। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाने के लिए अभियान जरूर शुरू किया था, लेकिन हाईवे के किनारे लगाए होर्डिंग्स ही हटाए गए।
विज्ञापन

शहर में लगे एक भी होर्डिंग को हाथ नहीं लगाया गया। वहीं, अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाने के लिए नगर परिषद ने बैठक में बड़ी-बड़ी बातें तो की थीं, लेकिन हाईवे पर होर्डिंग हटाने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
शहर में कार्रवाई करने के मामले पर नगर परिषद हिचकिचा रही है। एक दिन की कार्रवाई से यह प्रतीत हो रहा है कि नगर परिषद ने वाहवाही लूटने के लिए होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू किया। नगर परिषद की टीम ने नया बस स्टैंड हाईवे किनारे और भरमौर चौक के समीप लगे होर्डिंग हटाए हैं, लेकिन शहर की सड़कों सहित गलियों में अभी भी होर्डिंग लगे हैं। ये शहर की सुंदरता को दाग लगा रहे हैं। शहर की गलियों में अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। इतना ही नहीं, बिजली के खंभों सहित दुकानों पर भी अवैध होर्डिंग लगे हैं। अमर उजाला ने भी शहर में लगाए अवैध होर्डिंग्स के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद ने एक दिन कार्रवाई कर करीब 80 होर्डिंग्स उतारे। यह कार्रवाई दूसरे दिन में प्रवेश नहीं कर पाई। अब नगर परिषद का यह अभियान एक ही दिन चल पाया।
विज्ञापन


उधर, नगर परिषद चंबा के कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता संजीव ने बताया कि होर्डिंग हटाने का अभियान जारी है। एक-दो दिन तक अभियान को बंद किया गया था। जल्द चंबा शहर अवैध होर्डिंग और पोस्टरों से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें