फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार से पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे

Sun, 02 Nov 2025 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों के विरोध में रोष व्यक्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के समस्त कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कथित झूठे आरोपों के विरोध में कड़ा रोष व्यक्त किया है। शनिवार को इस संबंध में कर्मचारियों ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंप कर संबंधित फेसबुक पेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के जरिये बताया गया है कि इन पोस्टों और उक्त सोशल मीडिया संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध नगर परिषद डलहौज़ी के समस्त कर्मचारी सोमवार से पेन डाउन स्ट्राइक पर जाएंगे। गौरतलब है कि समाज सेवक नामक फेसबुक पेज पर नगर परिषद डलहौज़ी के कर्मचारियों के विरुद्ध एआई के जरिये निर्मित ऑडियो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें भ्रष्टाचार के निराधार और भ्रामक आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि इन झूठे आरोपों से उनकी छवि धूमिल हो रही है और उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में पहले ही पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है और प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। बावजूद इसके उक्त फेसबुक पेज पर लगातार आपत्तिजनक सामग्री डाली जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस पेज को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। इस बारे में शहरी विकास विभाग के निदेशक, उपायुक्त चंबा, उपमंडल पुलिस अधिकारी डलहौजी और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद डलहौजी को भी प्रति भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें