खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में मुंबई के 200 विद्यार्थियों का एक दल घूमने के लिए पहुंचा। इसके चलते वीरान चल रहा खज्जियार गुलजार हो गया। रविवार को इस दल ने झील मैदान में हैंड पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी का आनंद उठाया। इसके बाद लक्कड़मंडी और कालाटोप में भी भ्रमण किया। दल को लाने वाले एजेंट राहुल कुमार ने बताया कि यह दल डलहौजी में भी भ्रमण कर चुका है। कई बच्चे इच्छा जाहिर कर रहे थे कि भविष्य में जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वापस यहां घूमने आएंगे। उन्हें जिला चंबा के पर्यटन स्थल खूब पसंद आए। संवाद