निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा मुकाबला, चौगान में यूथ फुटबॉल कमेटी करवा रही प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में यूथ फुटबॉल कमेटी की ओर से आयोजित मुकाबले में मुगला की टीम ने बारगाह को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
शूटआउट में मुगला के खिलाड़ियों ने दोनों प्रयासों को गोल में बदलकर जीत दर्ज की, जबकि बारगाह की टीम खाता भी नहीं खोल सकी। फुटबॉल कोच प्रेम भूषण ने बताया कि प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना विकसित होती है। संवाद