फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से घरों में घुसा पानी, भूस्खलन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल में मूसलाधार बारिश के कारण चुवाड़ी-जोत मार्ग के समीप वार्ड नंबर दो के दो घरों में पानी घुस गया। इसके चलते लोगों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। इसके साथ ही भूस्खलन का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज निर्माण कार्य के चलते बंद बड़ी नालियों के कारण बारिश का सारा पानी घरों में घुस रहा है। उनका कहना है कि सीवरेज पाइप के अधिकांश चैंबरों का निर्माण निकासी नालियों की वजह से रुका हुआ है, जिससे सारा मलबा लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

प्रभावित त्रिभूषण और सुनील चाढ़क का कहना है कि सड़क से भारी मात्रा में पानी उनके घरों में घुस गया। इससे पहले भी इस प्वाइंट से गाड़ी गिरने के कारण उनके घर के नुमाइंदे बाल-बाल बचे थे। इसके बारे में वे लोक निर्माण विभाग को डंगा लगाने की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि निकासी नालियों और डंगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। कहा कि जल्द निकासी नालियों और डंगे के निर्माण को लेकर प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें