फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सांसद डॉ. राजीव ने कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र

Tue, 07 Oct 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में बैठक के दौरानमौजूद लोकसभा सांसद डॉ0 राजीव ​भारदवाज और अन्य  कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भाजपा चंबा की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को बनीखेत में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज रहे। उन्होंने बताया कि बैठक का मकसद पार्टी संगठन को और मजबूत बनाना और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना रहा। बैठक में विभिन्न मोर्चों के गठन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और स्वदेशी जागरण अभियान को विस्तारपूर्वक विषयों में शामिल किया। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो जनता सेवा और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर कार्य करती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक के दौरान जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विधायक डॉक्टर जनक राज, विधायक डीएस ठाकुर पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नारियाल के अलावा प्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संगठन की एकजुटता और स्थानीय स्तर पर कर्मठता बनाए रखने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें