चंबा के डलहौजी में एनएसएस शिविर के समापन सामारोह के बाद स्टाफ और स्वयंसेवी।संवाद
डलहौजी (चंबा)। पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में मंगलवार को एनएसएस के शिविर का समापन हुआ। शिविर में बेहतर प्रदर्शन के लिए मोहित कुमार और कनिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना। इस दौरान प्रधानाचार्य वंदना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में समाजसेवा, देशभक्ति और स्वावलंबन की भावना प्रबल होती है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी जगजीत शर्मा और मधु ठाकुर ने शिविर की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में विद्यालय के स्टाफ सदस्य और स्वयंसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।