फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के लिए दो माह बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

Sat, 25 Feb 2023 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कुल्लू से किलाड़ के लिए आखिरकार दो माह बाद मार्ग वाहनों के लिए बहाल हो गया। मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से कबायली क्षेत्र पांगी के बाशिंदों ने राहत की सांस ली। कुल्लू की ओर से छोटी गाड़ियों का पांगी में पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है। वहीं किलाड़ से कुल्लू के लिए अभी इक्का-दुक्का वाहनों की ही आवाजाही हो रही है। इससे पांगीवासियों को कुछ अदद राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो माह पहले भारी बर्फबारी और ग्लेशियरों के गिरने से कबायली क्षेत्र पांगी के कुल्लू, लाहौल और साच पास वाया चंबा मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़कों के बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पांगी से बाहर निकलने का कोई भी विकल्प न रहने पर पांगीवासियों का संपर्क शेष विश्व से पूरी तरह से कट गया।
इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमने से पांगी के दुर्गम क्षेत्रों में एकाएक बीमार होने वाले लोगों को मजबूरन ग्रामीणों को पीठ पर लाद कर ही स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना पड़ रहा था। कुछ दिन पहले पांगी में एक व्यक्ति के गले में गहरी चोट लग गई। गहरी चोट लगने के बाद जैसे-तैसे कर शासन-प्रशासन को सूचित कर चौपर के जरिये मरीज को कुल्लू अस्पताल तक पहुंचाया जा सका। अब कुल्लू-किलाड़ मार्ग पर वाहनों के दौड़ने से पांगीवासियों की जान में जान आई है। नरेश कुमार, हाकम चंद, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, किशन चंद, दिलीप कुमार, हरीश कुमार आदि ने बताया कि सर्दियों में अक्सर पांगी का संपर्क देश-दुनिया से कट जाता है। सरकार को लोगों की सहूलियत के लिए हवाई सेवा को सुचारु रखने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें