फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने पर वसूला 21,400 रुपये जुर्माना

Sun, 17 Jan 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े हुए अभियान को पुलिस ने जारी रखा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को 77 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 21, 400 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना ना हो इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेडे़ गए  अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें