चंबा के बीआरसीसी कार्यालय में पहली शिक्षक मां को लेकर कार्यक्रम के दौरान अभिभावक।
चंबा। बीआरसीसी कार्यालय के शिक्षा खंड हरदासपुरा में पहली शिक्षक मां को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्री-प्राइमरी में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य माताओं को सीखने-सिखाने को अधिक सुगम बनाने के लिए कौशल सिखाए जा रहे हैं। बच्चे का मानसिक, शारीरिक, सांस्कृतिक और भाषा विकास के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला में 22 स्कूलों से पहुंचीं 80 माताएं भाग ले रही हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिनेश राठौर ने की। रिसोर्स पर्सन केंद्रीय मुख्य शिक्षक चमन ठाकुर, संजीव और नरेंद्र कुमार ने माताओं को प्रशिक्षित किया।