फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसरे दिन भी जांच में शामिल नहीं हुई मां, फाेन पर बोलीं- पहले मेरा बेटा ढूंढो

Thu, 13 Aug 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पुलिस से जल्द आने की कही बात, आज चंबा आकर कर सकती हैं बड़े खुलासे
विज्ञापन

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है छह वर्षीय बेटे को नदी में फेंकने का आरोपी पिता

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। छह वर्षीय मासूम को नदी में फेंकने के मामले में अभी तक बच्चे की मां पुलिस की पूछताछ में शामिल होने के लिए चंबा नहीं पहुंची हैं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें फोन कर बुलाया है।
उन्होंने भी जल्द चंबा आने की बात कही है लेकिन तीन दिन बाद भी वह चंबा नहीं पहुंचीं। वह पुलिस को फोन कर यही बोल रही हैं कि पहले उनका बेटा ढूंढकर लाओ। पुलिस उन्हें समझा रही है कि वह यहां आकर जांच में सहयोग दें। उधर, आरोपी पिता तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को लापता बच्चे की मां चंबा पहुंच सकती हैं। वह इस केस से जुड़े कई खुलासे कर सकती हैं। फिलहाल, पुलिस को उनके चंबा आने का इंतजार है। जिस दिन आरोपी पिता ने अपने छह वर्षीय बेटे को नदी में फेंका था, उस दौरान रात को उसने जिस-जिस से फोन पर बात की है, उन सभी से पुलिस ने पूछताछ की है। इसमें एक अन्य महिला भी शामिल है। इससे आरोपी ने रात को फोन कर अपने बेटे को नदी में फेंकने की बात कही। सबके बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। इन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता बच्चे की मां को इस मामले की जांच में शामिल होने के लिए चंबा बुलाया गया है। उन्होंने जल्द आने की बात कही है। उनके ब्यान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाल सुधार गृह में डेढ़ साल रह चुका है आरोपी पिता
छह वर्षीय को रावी नदी में फेंकने का आरोपी पिता नाबालिग उम्र में पॉक्सो एक्ट के तहत बाल सुधार केंद्र में डेढ़ साल रह चुका है। हालांकि, इस मामले में उसे कोई सजा नहीं हुई थी क्योंकि नाबालिग को सजा नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें बाल सुधार केंद्र भेजा जाता है। ऐसे में अपराध से उसका पहले से नाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें