फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में स्थापित होंगे सौ से अधिक फायर हाईड्रेंट

Wed, 29 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (चंबा)। जिले में आपदा प्रबंधन के लिए तैयार की गई विशेष कार्य योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त चंबा ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि गर्मियों के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्यों में प्राथमिकता रखी जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन के तहत विभिन्न विभागों की ओर से गर्मियों के मौसम के दौरान किए जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कहा कि अप्रैल में होने वाली सभी ग्रामसभा बैठक में आग की घटनाओं को रोके जाने वाले उपायों को एजेंडे में शामिल किया जाएगा। ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर कार्य योजना बनाने के साथ कमेटी भी गठित की जाएगी। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों के तहत जीरो आग की घटनाओं वाली ग्राम पंचायतों को विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण टैंक बनाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से आगजनी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम में जन सहभागिता को सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने जागरुकता और जानकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। आगजनी की सूचना देने के लिए आपदा प्रबंधन का टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों सहित चंबा शहर में चिहिन्त स्थानों पर एक सौ से अधिक फायर हाइड्रेंट स्थापित करने को लेकर डीसी राणा ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जल्द विभागीय कार्यवाही पूरी करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें