फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में आधे से ज्यादा पानी और पाउडर : किश्तवाड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दूध में आधे से ज्यादा पानी मिलाकर बेचा जा रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन इसको लेकर कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया का आरोप है कि जो चंबा मुख्यालय में दूध बेचने आते हैं, वे दूध में आधे से ज्यादा पानी मिलाते हैं। दूध को गाड़ा करने के लिए पाउडर भी मिलाया जाता है। इससे नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साहो, कीड़ी, जुम्हार और सुंगल इलाकों से लोग सुबह दूध बेचने के लिए चंबा आते हैं। कई बार उन्होंने उन्हें दूध में अधिक पानी मिलाने और पाउडर डालते हुए देखा है। जिला प्रशासन को इसके लिए कड़ा संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा नौनिहालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें