फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश के साथ बंदर और सुअर तबाह कर रहे मक्की की फसल

Wed, 08 Oct 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल के सलूणी, खरोठी, सूरी, किलोड़, सुकड़ा, मुड़ा, कोटला, मला, लाखणी, कैमली और गुमराह सहित आसपास के गांवों में इन दिनों किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ लगातार बारिश ने मक्की की कटाई को बाधित कर दिया है तो दूसरी ओर बंदरों और जंगली सुअरों ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मक्की की फसल अभी कच्ची है और बारिश के कारण पहले ही कमजोर हो चुकी है। ऐसे में बंदर दिन में मक्की की बालियां नोच रहे हैं और रात को जंगली सुअर खेत खोदकर पूरी फसल तबाह कर रहे हैं। खेत बचाने के चक्कर में ग्रामीणों का सारा समय चौकसी में ही निकल रहा है। किसान खेतों में डटे रहते हैं।
स्थानीय किसान ध्यान सिंह, प्रेम सिंह, रवि कुमार, सतीश कुमार, चैन सिंह, हरि सिंह, सुभाष, हेमराज, पूर्ण और कमलेश आदि का कहना है कि जब खेतों में कुछ बचेगा ही नहीं तो परिवार क्या खाएगा? यह सवाल अब हर गांव में गूंजने लगा है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया है कि मनरेगा के तहत मजदूरों को फसल सुरक्षा कार्यों में लगाया जाए। इसके अलावा पंचायतों को विशेष फंड व संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि खेतों की रखवाली के लिए स्थानीय स्तर पर कोई व्यवस्था की जा सके। साथ ही, वन विभाग को भी सक्रिय करने की मांग की गई है ताकि बंदरों और सुअरों को जंगलों की ओर खदेड़ा जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम सलूणी को भी अवगत करवाया गया है। यदि प्रशासन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाता तो लोग पारंपरिक फसल मक्की की बुआई से पीछे हट सकते हैं। इसका सीधा असर क्षेत्र की आर्थिक आत्मनिर्भरता और पारंपरिक कृषि व्यवस्था पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें