फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पोस्टर में मोनिका और निबंध लेखन में अंजलि अव्वल

Wed, 16 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विश्व ओजोन दिवस पर वनस्पति विज्ञान और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उप-प्राचार्य डॉ. सपना बख्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, नारा और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
पोस्टर निर्माण में मोनिका देवी प्रथम, प्रीति द्वितीय और पवित्रा तृतीय रहीं। नारा लेखन में तमन्ना प्रथम, शीतल द्वितीय और प्रियांशु भारद्वाज तृतीय रहे। निबंध लेखन में अंजलि ने पहला, शिवानी ने दूसरा और सलोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, कशिश द्वितीय और हीना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में रजित, अनिल और प्रीति की टीम प्रथम, दिव्यांश, गौरव और गगनदीप की टीम द्वितीय तथा यामिनी, भावना और राहुल की टीम तृतीय रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी और पहाड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें